फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में मरीज को थमाया एक्सपायर्ड इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान के सीवीटीएस विभाग में भर्ती महिला को संस्थान में खुली फार्मेसी से एक्सपायर्ड इंजेक्शन थमा दिया गया। शुक्र इस बात का रहा कि उनके बेटे ने इंजेक्शन लगने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जांच ली। इसके बाद उसने फार्मेसी काउंटर पर शिकायत की तो कर्मचारी उल्टा उससे ही उलझ गया और बोला- जो करना हो कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा। इसके बाद तीमारदार ने इंजेक्शन और उसका बिल अपने पास रख लिया। उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का दावा भी किया।
विज्ञापन

ऐशबाग के नेवाजखेड़ा में रहने वाली 49 वर्षीय अंजू श्रीवास्तव की नस में ब्लॉकेज है। बेटे अश्वनी ने करीब डेढ़ माह पहले उन्हें लोहिया संस्थान के सीवीटीएस विभाग में भर्ती कराया था। अंजू किडनी रोग से भी ग्रस्त हैं। शनिवार को हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करते हुए दवाएं लाने के लिए उनके बेटे को तीसरे तल पर खुली फार्मेसी भेज दिया।

अश्वनी ने यहां से वेनलीड 500 इंजेक्शन समेत अन्य दवाएं खरीदीं। उन्होंने जांच की तो एनपी 1357ए बैच नंबर के इंजेक्शन की मैनुफैक्चरिंग डेट 12 दिसंबर 2021 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2023 थी। वह एक्सपायर्ड इंजेक्शन लेकर दोबारा फार्मेसी गए तो कर्मचारी गलती मानने के बजाय उनसे ही अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें