फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रीमाकॉन में जुटेंगे देश के विशेषज्ञ डॉक्टर

Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। देश में चिकित्सा की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए सातवें रीमाकॉन-2024 में देश के नामी डॉक्टर 17 फरवरी को यहां जुटेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से शहर के लखनऊ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन होगा। एम्स के अलावा एसजीपीजीआई व केजीएमयू लखनऊ सहित अन्य बड़े अस्पतालों में डॉक्टर इलाज की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


आईएमए भवन में आयोजक सचिव डॉ. डीआर मौर्य ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार मुख्य अतिथि व सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे। हिमैटो ऑंकोलॉजी मेदांता के डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. अंकित सिंह, एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित गुप्ता, आगरा अस्पताल के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, चंदन हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ. एके सिंह, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट एसजीपीजीआई लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. विमल पालीवाल, फैमिली मेडिसिन केजीएमयू के विभागाध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा इलाज की नई तकनीक के बारे में बताएंगे।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश बहादुर सिंह, सचिव डॉ. ओमिका चौहान ने बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ की डॉ. विजय लक्ष्मी भाटिया, डॉ. अजय कुमार, एम्स रायबरेली के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह, डॉ. दीपा आहूजा, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी, डॉ. अरुण पांडेय विशेषज्ञ जानकारी देंगे। डॉ. मनीष सिंह चौहान ने बताया कि रीमॉकान पिछले सात वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। देश में चिकित्सा के क्षेत्र में आए नए संसाधनों के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें