फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया ने जनता के साथ किया धोखा : दिनेश

Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की सांसद सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और मार्मिक पत्र जारी करने को लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जिले की जनता के साथ धोखा किया है। यह परिवार अमेठी और रायबरेली के साथ पहले भी धोखा करता आया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा से जाकर जनता के साथ धोखा किया। अब मार्मिक पत्र जारी करके जनता की भावनाओं के साथ खेलने का काम हो रहा है। इस परिवार से यदि कोई रायबरेली आता है तो जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।
राज्यमंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा को नाटक करार दिया। कहा कि गांधी परिवार ने रायबरेली नहीं देश की जनता के साथ भी छल किया है। सोनिया ने इससे पहले कभी अपने ससुर फिरोज गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन मार्मिक पत्र में उनका भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें