फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बचाओ अभियान चलाएंगे पार्टी से निकाले गए नेता

Sun, 01 Dec 2019 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
अभियान की तैयारी... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित किए गए कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को बैठक कर कांग्रेस को बचाने के लिए अभियान चलाने का एलान किया। बागी नेताओंने इस क्रम में आंचलिक स्तर पर विचार मंथन के आयोजन का फैसला किया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें उपस्थित नेताओं ने आगरा, बरेली, हाथरस व बाराबंकी में कांग्रेसियों का निष्कासन किए जाने की निंदा की। कहा गया कि कुछ बाहरी तत्व नेतृत्व को गुमराह कर प्रदेश से कांग्रेस को मिटाने का काम कर रहे हैं।

बैठक में कहा गया कि ऐसे लोगों के इरादों को उजागर किया जाएगा और उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चौधरी ने बताया कि बैठक में पूर्व गृह मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक जगदीश चंद्रा, खालिद गौरी, भूधर नारायण मिश्र, माधव प्रसाद, नेक चंद्र पांडेय, हाफिज व मोहम्मद उमर के अलावा पूर्व अध्यक्ष स्वंय प्रकाश गोस्वामी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें