फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अक्तूबर में भी बिजली बिल में 5% से अधिक राहत की उम्मीद, सितंबर में मिली थी 7.93 फीसदी की छूट

Tue, 29 Sep 2026 01:03 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में अक्तूबर में भी उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 5% से अधिक राहत की उम्मीद है। सितंबर महीने में 7.93 फीसदी की राहत मिली थी। एफपीपीसीए में लगातार चौथे महीने राहत की उम्मीद है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली बिल। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर में भी बिजली बिल में पांच फीसदी से अधिक की राहत मिलने की संभावना है। यह एफपीपीसीए (ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार) के तहत लगातार चौथे महीने मिलने वाली राहत होगी। 

विज्ञापन


सितंबर में उपभोक्ताओं को 7.93 फीसदी की राहत मिली थी। इससे पहले जुलाई में 4.43 फीसदी और अगस्त में 2.92 फीसदी राहत दी गई थी। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के आकलन के आधार पर यूपीपीसीएल जल्द ही अक्तूबर के एफपीपीसीए का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि एफपीपीसीए की गणना में पारदर्शिता और नियमानुसार प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के लिए परिषद लगातार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) के समक्ष अपना पक्ष रख रहा है। उनका कहना है कि बिजली खरीद लागत में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना उनका वैधानिक अधिकार है। परिषद की पैरवी के बाद वास्तविक बिजली खरीद लागत के आधार पर एफपीपीसीए की गणना का रास्ता साफ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें