आजमगढ़ के युवा मूर्तिकार आकाश सेठ की मूर्ति शिल्प की प्रदर्शनी शुक्रवार
से नगर में शुरू हुई।
राज्य ललित कला केन्द्र अलीगंज में शुरू हुई इस
प्रदर्शनी में बनारस के घाट, वहां के मंदिर और दर्शनीय स्थलों से सजीधजी
एकल मूर्तिकला आकर्षण का केंद्र रही।
गुड़गांव भुवनेश्वरी कला केंद्र की
संस्थापक किरन सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों में आर्ट्स
कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल जयकृष्ण अग्रवाल, वर्तमान प्रिंसिपल पी. राजीव
नयन भी रहे।
प्रदर्शनी में स्टोन आयरन, ब्रांज में आकाश सेठ की 11 कृतियां
लगी, जिनमें सबसे उम्दा बनारस के घाटों का चित्रण करती हुई कृति को लोगों
ने खूब सराहा। प्रदर्शनी 8 अगस्त तक चलेगी।