15 राज्यों के हस्तशिल्पियों की कृतियों से सजी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का
उद्घाटन शनिवार को महानगर के राजकीय अभिलेखागार में हुआ।
प्रदर्शनी का
उद्घाटन सेवानिवृत्त अधिकारी बी. सिंह ने किया। कभनाफ्ट्स काउंसिल ऑफ उप्र
की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में मप्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब से आए
हस्तशिल्पियों की कृतियों को शौकीन देख और खरीद सकेंगे।
संस्था के सचिव
सीबी सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी आठ फरवरी तक चलेगी।
प्रदर्शनी में मिट्टी
के खिलौनों के अलावा धातु का वर्क और लोककला पर तैयार किए गए वस्त्रों की
रेंज लगी है।