कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट की ओर से बुधवार को औरंगाबाद स्थित राजकीय कम्पोजिट विद्यालय और बिजनौर जंक्शन में विमानन सुरक्षा को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसमें छात्रों और स्थानीय लोगों को एयरपोर्ट के आसपास बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, लोगों को बताया गया कि एयरपोर्ट के आसपास कूड़ा या खाने-पीने का सामान फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं, जिससे विमानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। एयरपोर्ट के आसपास पतंग न उड़ाने और लेजर लाइट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई। टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान लेजर की रोशनी पायलटों के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।
निर्माण कार्य कराने वालों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नोकास पोर्टल के जरिये अनिवार्य एनओसी लेने और निर्धारित ऊंचाई सीमा समेत विमानन सुरक्षा मानकों का पालन करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।