लखनऊ में मंगलवार देर रात मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के कमरे में क्या-क्या मिला देखें इन तस्वीरों में...
विज्ञापन
2 of 11
आतंकी
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की हाजी कॉलोनी के एक मकान में छिपे आतंकी सैफुल्ला को एटीएस ने देर रात मार गिराया।
विज्ञापन
3 of 11
आतंकी
आतंकी सैफुल्ला यहां बादशाह के मकान में तीन महीने पहले स्टूडेंट बनकर किराए का कमरा लेकर रहने आया था।
4 of 11
आतंकी
कमरे में बर्तन, खाना बनाने का सामान तो मिला ही साथ ही दीवार पर टाइम टेबल भी लगा मिला। इसमें सुबह चार बजे उठने से लेकर टहलना, एक्सरसाइज, नाश्ता और खाना बनाने से लेकर नमाज तक का वक्त लिखा है।
विज्ञापन
5 of 11
आतंकी
आतंकी के पास से भारत का नक्शा, अखबार, रुपये और असलहे बरामद हुए हैं। आगे देखें आतंकी की फोटो...
विज्ञापन
6 of 11
आतंकी
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सैफुल्ला...
विज्ञापन
7 of 11
आतंकी
- फोटो : amar ujala
3.35 बजे : एटीएस आईजी और कमांडो टीम ने मकान की घेराबंदी की।
4.00 बजे : आतंकी की तरफ से दो फायर हुए। आतंकी ने खुद को कमरे में बंद किया।
5.16 बजे : मकान में मौजूद दूसरे किरायेदार को परिवार सहित सुरक्षित निकाला गया।
5.33 बजे : आईजी जोन ए. सतीश गणेश मौके पर पहुंचे।
8 of 11
आतंकी
- फोटो : amar ujala
5.41 बजे : आतंकवादी को बेसुध करने के लिए दो मिर्ची बम मंगाए गए।
5.47 बजे : मकान से दो फायर की आवाजें आईं। कुछ सेकंड बाद एक और फिर दो फायर हुए।
5.48 बजे : एक और फायर हुआ। आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मची।
9 of 11
आतंकी
- फोटो : amar ujala
5.52 बजे : चार गोलियां एक साथ चलने की आवाज आई। तीन मिनट बाद एक और फायर।
5.59 बजे : एक बार पांच फायर हुए और दस सेकंड बाद चार फायर हुए।
6.00 बजे : एंबुलेंस बुलवाई गई। आतंकी के मारे जाने अथवा घायल होने की आशंका।
10 of 11
आतंकी
- फोटो : amar ujala
6.40 बजे : बंद कमरे के भीतर जाने के लिए छत काटने के लिए कटर मंगाया गया।
6.47 बजे : नाइट विजन चश्मे पहनकर कमांडो मकान के भीतर दाखिल हुए।
7.45 बजे : जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
9.30 बजे : छत काटी गई। कमरे में खून बिखरा मिला। टायलेट का दरवाजा बंद था।
11.10 बजे : तीन बार में 17 राउंड गोलियां चलीं। मिर्ची बम भी फोड़े गए।
11.45 बजे : मकान के भीतर से फिर पांच गोलियां चलने की आवाज आई।
11.46 बजे : तीन और फायर हुए। गोलीबारी से इलाके में फैली दहशत।