लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने 25 मई को पसीना बहाया। शाम के सत्र में चले अभ्यास सत्र के दौरान सबकी नजरें दिग्गज विराट कोहली पर रहीं, जिन्होंने नेट्स पर लंबे शाॅट जमाकर लखनऊ के गेंदबाजों को संदेश दे दिया है कि उनसे बचना मुश्किल होगा।