फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के धावकों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश और चंड़ीगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रथम राष्ट्रीय टायराथॉन चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के तहत पुरुष वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 4 गुणे 100 मीटर रिले रेस के फाइनल मुकाबले हुए। समापन पर टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव नीतू भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।
विज्ञापन

मौके पर सिविल न्यायाधीश रवींद्र कुमार रावत और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीपी सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्रीड़ा भारती (अवध प्रांत) के उपाध्यक्ष अनुज तिवारी फेडरेशन के महासचिव प्रशांत शर्मा तथा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद रावत भी वहां मौजूद थे।
100 मीटर दौड़ में चंडीगढ़ के मयंक ने स्वर्ण पदक जीता। दुर्गेश को रजत और उत्तर प्रदेश के अंकित को कांस्य पदक मिला। 200 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के प्रशांत वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कर्नाटक के अजय ने रजत और चंडीगढ़ के अभिनव ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में मयंक ने फिर स्वर्ण पदक जीता, जबकि दुर्गेश ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

दिन की अंतिम और सबसे रोमांचक स्पर्धा 4 गुणे 100 मीटर रिले रेस रही। इस रेस में उत्तर प्रदेश के धावकों ने तेजी दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उनके बेजोड़ तालमेल और सटीक बैटन एक्सचेंज ने उन्हें ट्रैक पर बादशाहत दिलाई। कड़े मुकाबले में कर्नाटक की टीम उपविजेता रहकर रजत पदक जीतने में सफल रही। चंडीगढ़ की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें