लखनऊ। यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा रविवार को शुरू हो गई। पहले दिन 56 केंद्रों पर ही परीक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 256 केंद्रों पर परीक्षक नहीं पहुंचे।
राजधानी में 334 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग केंद्रों पर 105 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई है। डीआईओएस ने बताया कि जिन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है उनके प्रधानाचार्याें को निर्देश दिए गए हैं कि जो परीक्षक मनमानी करें उसकी सूचना तत्काल दें। इसके साथ ही केंद्र बने निजी कॉलेजों के प्रबंधकों की ओर से परीक्षकों को पर कोई दबाव बनाया जाता है तो उसकी भी शिकायत सीधे डीआईओएस से की जा सकती है।