फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से शनिवार तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 2 से 4 जुलाई तक अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन



ट्रेन संख्या 05031 परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से शाम 6:30 बजे चलेगी जो खलीलाबाद 7:12 बजे, बस्ती 7:39 बजे, बभनान 8:22 बजे, मनकापुर 9 बजे, गोंडा 10:02 बजे, करनैलगंज 10:35 बजे, बाराबंकी 11:30 बजे होते हुए बादशाह नगर रात 12:04 बजे और लखनऊ जंक्शन रात 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05032 लखनऊ जंक्शन से रात 1:30 बजे रवाना होकर बादशाहनगर 2:02 बजे, बाराबंकी 2:46 बजे, करनैलगंज 3:17 बजे, गोंडा 4:02 बजे, मनकापुर 4:34 बजे, बभनान 5:15 बजे, बस्ती 5:50 बजे, खलीलाबाद 6:20 बजे होते हुए सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए गए हैं। इससे हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें