लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म का प्रिंट संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। महाविद्यालयों को 14 नंवबर तक सभी फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे।