लखनऊ। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण से शनिवार को 811 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसमें 78 सुपरवाइजर और 733 प्रगणक थे। नगर आयुक्त गौरव कुमार के मुताबिक इन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए 396 सुपरवाइजर और 2673 प्रगणक मिलाकर 1096 कार्मिक निर्धारित किए गए थे। गैरहाजिर कार्मिकों में सबसे अधिक 268 माध्यमिक शिक्षा और 100 बेसिक शिक्षा के थे।