लखनऊ। लविवि में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने सोमवार को परीक्षा विभाग का घेराव किया। बीए के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि फ्रेंच भाषा विभाग में बीए पांचवें सेमेस्टर के 15-20 छात्रों को शून्य या एक अंक दिया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र परिणाम सही करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रिंस प्रकाश, अभिषेक, हर्षित शुक्ला, अंकुश चौहान, गोपी पासवान, अमित यादव, प्रीतम मौर्य थे।