लखनऊ। गलत आचरण के चलते लविवि में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्रों को जांच चलने तक निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान ये दोनों परिसरों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनके छात्रावास आवंटन को भी निरस्त कर दिया गया है। मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि कि बीटेक मैकेनिकल तृतीय वर्ष के अभिजीत सिंह और आनंद कुमार पासवान पर कार्रवाई की गई है। दोनों पत्र मिलने के तीन कार्य दिवस में लिखित स्पष्टीकरण कार्यालय में दे सकते हैं।