उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सम्मिलित आशुलिपिक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2016 (द्वितीय) की लिखित परीक्षा 10 मार्च को कराने का फैसला किया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी।
परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र ने बताया है कि आशुलिपिक के खाली 352 पदों पर चयन के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर व बरेली में होगी।