लखनऊ। यूपीपीएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 04202 लखनऊ-प्रयागराज संगम रविवार को लखनऊ से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज, परसीपुर के रास्ते प्रयागराज संगम पहुंचेगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से चारबाग और जंक्शन स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। जीआरपी सरकुलेटिंग एरिया में मुस्तैद रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर में नजर रखी जाएगी। छात्रों के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है।