फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई से स्लिप में छेड़छाड़, परीक्षा स्थान जनपद कराची दिखाया

विज्ञापन
एआई से स्लिप में छेड़छाड़, परीक्षा स्थान जनपद कराची दिखाया
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)-2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप में एआई के जरिये छेड़छाड़ कर परीक्षा जनपद कराची दिखाने का मामला सामने आया है। परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति का आरोप है कि रायबरेली निवासी अभ्यर्थी विनोद ने स्लिप में बदलाव कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस मामले में उन्होंने 14 अक्तूबर को विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, पीईटी-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की सूचना वाली स्लिप 12 अक्तूबर को जारी की गई थी। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को केवल परीक्षा शहर और जिले की जानकारी दी जाती है। आरोप है कि विनोद ने स्लिप में छेड़छाड़ कर अपना परीक्षा जनपद कराची दर्शाया और इसे आयोग की ओर से जारी स्लिप बताने की कोशिश की। परीक्षा नियंत्रक ने इसे सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़, परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ा मामला बताया है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अभ्यर्थी का डाटा परीक्षा नियंत्रक से मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें