प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षा मित्रों की 28 व 29 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं।
अब यह परीक्षाएं 3 व 4 दिसंबर को होंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में सोमवार को जिलों को निर्देश भेज दिया है।
उन्होंने कहा है कि 28 व 29 नवंबर को राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन को देखते हुए यह परीक्षा टाली गई है।
परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होंगी।