फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी ने की बतौर वकील एक नई पारी की शुरुआत

Tue, 23 Oct 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी को बैंड पहनाते एडिशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह अब वकील के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में नजर आएंगे। मंगलवार को उन्हें प्रदेश के अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने विधिवत रूप से अधिवक्ता के तौर पर कार्य करने के लिए बैंड पहनाया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे एक मुश्किल पेशे में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। सुलखान सिंह की पहचान एक ईमानदार अफसर के साथ-साथ अपने फैसले पर अडिग रहने वाले अधिकारी के रूप में होती रही है। बतौर डीजीपी भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की थी।

बीते वर्ष 31 दिसंबर को ही वे डीजीपी पद से रिटायर हुए थे। इससे पहले प्रदेश सरकार ने उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया था। 8 सितंबर 1957 में जन्मे और बांदा के जौहरपुर गांव से ताल्लुक रखने वाले सुलखान सिंह ने पुलिस सेवा में आने से पहले विधि की शिक्षा ली थी। वहीं, उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग भी की है। वे 1980 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें