फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ साल से सब ठीक था, अचानक कैसे खुशियों को लग गया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली।
विज्ञापन

आठ साल से परिवार में सब ठीक चल रहा था। अचानक खुशियों पर ग्रहण कैसे लग गया ? यह सवाल रविवार को हर जुबां पर रहा। घटना के बाद किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि मां दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर लेगी। पति रतिभान यादव दहाड़े मारकर रो पड़ते हैं। कहते हैं कि खुशियों की खातिर दूसरी शादी की। बच्चे भी हुए। हंसी खुशी माहौल था। कुछ सूझ नहीं रहा कि यह गम कैसे मिल गया। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं।

लोदीपुर उतरावां गांव में दो बच्चों की हत्या के बाद मां की खुदकुशी से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीण हों या फिर आसपास के लोग, सभी की जुबां पर घटना की चर्चा है। रतिभान यादव खेती करते हैं। एक पैर से दिव्यांग भी हैं। खेती से ही वह दो पत्नियों और बच्चों का भरण पोषण करते थे। पहली पत्नी से बच्चे नहीं हुए तो उसकी रजामंदी से ही सोनी से दूसरी शादी की। दो बच्चे हुए तो घर का माहौल खुशनुमा हो गया लेकिन, रविवार को हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घर पर नाते-रिश्तेदारों का आना जाना लगा है।
विज्ञापन

घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। असल में फंदे से लटकी मिली सोनी के पैर जमीन से छू रहे थे। पति का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का मारकर खोला गया। बीच आबादी में घर है। इसके बाद भी आसपास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के लोग भी घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
बेटे का गला ब्लाउज तो बेटी का चादर से कसा
पुलिस के अनुसार सोनी ने बेटे रौनक यादव (पांच) का गला ब्लाउज व बेटी रिमझिम (3) का चादर से कसा था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से ब्लाउज व चादर बरामद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सोनी के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वह बच्चों की हत्या के बाद रोती दिख रही है। वीडियो में वह स्वयं को फांसी लगाते हुए भी दिख रही है। वीडियो के संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी घटना की ताजा हो गई याद
छह दिसंबर 2023 को आधुनिक रेल कोच कारखाना (आरेडिका) परिसर स्थित अस्पताल में डीएमओ के पद पर तैनात नेत्र सर्जन डॉ. अरुण सिंह ने पत्नी अर्चना, बेटी अदीवा और बेटे आरव की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। घटना की असलियत भी आज तक सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें