फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूढ़ा कहने पर बिहार के युवक की कर दी हत्या

Mon, 17 Jun 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। खुद को बूढ़ा कहना एक शख्स को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही साथी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वार भी इतने घातक किए कि मृतक के पेट, गले समेत शरीर के कई जगह गंभीर चोट के निशान दिखे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों गांव में बन रही नाइपर की बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले बिहार के लखी सराय जिले के सुर्ख गढ़ा निवासी मंगल कुम्हार (26) और छत्तीसगढ़ के बलौदा जनपद के तिलडा लवल निवासी दुर्गा केवट (43) के बीच देर रात कहासुनी हो गई। दरअसल, मंगल को उसका साथी दुर्गा केवट अक्सर बूढ़ा कहकर चिढ़ाया करता था। दुर्गा निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाली एक युवती से शादी करना चाहता था। जब वह अपने दोस्त मंगल से शादी की बात कहता तो वह बूढ़ा कहकर चिढ़ाता था।
शनिवार देर रात करीब बूढ़ा कहने पर दुर्गा ने अपने दोस्त मंगल को फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। पहले उसको जमकर पीटा और फिर उस पर फावड़े से तब तक हमला करता रहा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। मंगल खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। यह घटना देख वहां पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुपरवाइजर बृजेश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी दुर्गा केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

युवती के प्यार में पागल था आरोपी
दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी दुर्गा केवट निर्माणधीन भवन में काम करने वाली एक बिहार राज्य के रहने वाली युवती के प्रेम में इस कदर पागल था कि उसके खिलाफ एक भी शब्द सुनने को तैयार नहीं होता था। मृतक मंगल जब उससे कहता कि तुमको वह लड़की कभी पसंद नहीं करेगी, क्योंकि तुम बूढ़े हो गए हो। ये सुनते ही दुर्गा केवट का खून खौल जाता। युवती के सामने भी मृतक मंगल आरोपी को चिढ़ाने लगता। इसी वजह से उसने मंगल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें