फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र हित में सभी लोग अवश्य करें मतदान

Mon, 29 Apr 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल लगाकर महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती। जिले के थानों में गठित शक्ति मोबाइल टीम की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन कर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां महिलाओं को मतदान करने की अपील के साथ ही उनके लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी जा रही है।
शक्ति मोबाइल टीम में शामिल महिला आरक्षी की ओर से रविवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा, धर्मांतपुर, इकौना के सीताद्वार में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव व पूजा ने महिलाओं व युवतियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वहीं महिला आरक्षी सुषमा सिंह बालिकाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। महिला आरक्षी पंपी साहू ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर 25 मई को सबसे पहले मतदान करने उसके बाद कोई काम करने की बात कही। जबकि उपनिरीक्षक अर्चना ने कहा कि मतदान दिवस पर अपनी निजी समस्याओं को नजरअंदाज कर राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन

वहीं महिला आरक्षी जीनी कठारिया ने कहा कि जितना मतदान प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। इसलिए राष्ट्र हित में स्वयं तो मतदान करने जाएं ही। साथ ही परिवार के लोगों, गांव मोहल्ले के लोगों को भी अपने साथ पोलिंग बूथ चल कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जितना योगदान संभव हो जरूर करें। क्योंकि जागरूक मतदाता व एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह सभी का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों। इसे यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें मताधिकार के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें