फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर तीसरा भारतीय फैटी लिवर से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी

विज्ञापन
फैटी लिवर
विज्ञापन
लखनऊ। देश में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर की बीमारी से प्रभावित है। डायबिटीज और मोटापा इसके प्रमुख कारण हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के हेपेटोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ग्लोबल-एनएएसएच दिवस कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कही। कार्यक्रम का उद्घाटन एसजीपीजीआई के डीन प्रो. शालीन कुमार, हेपेटोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमित गोयल, केजीएमयू के प्रो. सुमित रुंगटा, बीएचयू-आईएमएस के प्रो. देवेश यादव और जीएसवीएम कानपुर के प्रो. विनय कुमार ने किया। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके. धीमन ने कहा कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से इससे बचा जा सकता है। डॉ. अजय कुमार मिश्रा और डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पोस्टग्रेजुएट क्विज व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया, जिसमें प्रदेश भर के 100 से अधिक युवा डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें