फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर पुलिस वाले को मिलेगा वीकली ऑफ

Thu, 01 Aug 2013 12:48 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने बहन की शादी तय कराई तो किसी ने बीमार बेटी का इलाज कराया।
विज्ञापन


किसी ने रूठी नवब्याहता पत्नी को मनाया तो किसी ने बच्चों को घुमाया।

अब इनकी ख्वाहिश है कि पूरे प्रदेश में वीकली ऑफ व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही अब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे आठ कर दिए जाएं।

यूपी पुलिस में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई वीकली ऑफ व्यवस्था में कुछ ऐसी ही खुशियां और सुझाव सामने आए हैं।

दो माह के लिए प्रयोग के तौर पर गोमतीनगर थाने में शुरू की गई व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी। दरअसल छुट्टियों के फायदे-नुकसान का अभी तक मूल्यांकन नहीं हो पाया।

मूल्यांकन के बाद मिले परिणामों के आधार पर तय किया जाएगा कि इस व्यवस्था को दूसरे थानों में भी लागू करना है या यहीं विराम लगा देना है।

वीकली ऑफ के मूल्यांकन की जिम्मेदारी आईआईएम के प्रोफेसर हिमांशु राय पर है। उनके अमेरिका जाने के कारण मूल्यांकन का काम पूरा नहीं हो सका।

डीआईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि प्रोफेसर हिमांशु राय की रिपोर्ट के बाद ही व्यवस्था पर आगे के लिए विचार किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए फीडबैक के अलावा प्रोफेसर बातचीत कर यह भी पता लगायेंगे कि उनकी कार्यक्षमता कितनी बेहतर हुई। छुट्टी से उनके परिवारों पर क्या असर पड़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन


तय हो ड्यूटी ऑवर
वीकली ऑफ सेवा का फायदा उठा रहे गोमतीनगर थाने के पुलिसकर्मियों ने फीडबैक फॉर्म में सुझाव दिया है कि कि पुलिस के काम करने के घंटों में कटौती की जाए।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सिर्फ आठ घंटे की हो। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वीकली ऑफ व्यवस्था से परिवारवालों के साथ बच्चों को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। इसलिए इस व्यवस्था का लाभ सभी पुलिसवालों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें