फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष दिवस
विज्ञापन

रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर की ओर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन सेंटर के परिसर में सुबह 10 बजे से।
व्यापारी रत्न सम्मान
आदर्श व्यापार मंडल के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारी रत्न सम्मान जेसी गेस्ट हाउस निराला नगर में शाम 4 बजे।
सम्मेलन
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ का दो दिवसीय 42वां सम्मेलन उच्च न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे से। मुख्यमंत्री व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

गोष्ठी
राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से प्राचीन मुद्रा पर संगोष्ठी छतर मंजिल परिसर में दोपहर 3 बजे।

वन वॉयस ट्रस्ट की ओर से मैं हुसैन से हूं विषय पर गोष्ठी निराला सभागार हिंदी संस्थान में शाम 4:30 बजे।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से विकसित भारत के लिए शिक्षा विषय पर चिंतन और विमर्श रघुवर भवन लाला महावीर प्रसाद रोड कैंट में दोपहर 3.30 बजे।

इंडिया हैबीटेट सेंटर के प्रो. केजी सुरेश का व्याख्यान व गोष्ठी केएन कौल ब्लाॅक एनबीआरआई में सुबह 11 बजे।
कैंपस ड्राइव
अलीगंज आईटीआई में कैंपस ड्राइव सुबह 10 बजे।
मेहंदी प्रतियोगिता
एमएलएम इंटर कॉलेज सीतापुर रोड योजना में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी की ओर से खाद की किल्लत को लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहा पर प्रदर्शन दोपहर 1 बजे।
सम्मान समारोह
उड़ान संस्था की ओर से एविएशन के छात्रों का सम्मान समारोह होटल हिल्टन गार्डेन गोमती नगर में सुबह 9 बजे।
दीक्षांत समारोह
आईआईएलएम का दीक्षांत समारोह विराज खंड गोमतीनगर स्थित परिसर में सुबह 11 बजे।
स्वास्थ्य शिविर
लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच की ओर से मनोरोगों पर आयुर्वेदिक परामर्श शिविर कस्तूरबा नारीशाला में 22बीएन रोड लालबाग शाम 4 बजे।
डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन
नीलांस ग्रुप की ओर से डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन होटल हयात गोमती नगर में सुबह 10:30 बजे।
बलिदान दिवस
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजन गांधी भवन कैसरबाग में दोपहर 1 बजे।
मजलिस



अंजुमन शहीदे फुरात की ओर से दो मासूमों का गम शीर्षक से मजलिस हैदरगंज स्थित कर्बला पुत्तन साहेब में शाम 4 बजे।

खेल
यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के तहत काशी रुद्रांस बनाम मेरठ मावरिक्स का मैच दोपहर 3:30 बजे और गौर गोरखपुर लाॅयंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स लॉयंस का मैच शाम 7:30 बजे।
विज्ञापन




जिला फुटबॉल लीग दिलकुशा ग्राउंड में शाम चार बजे से।



राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में सुबह दस बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें