पुस्तक विमोचन
अर्शलान की पुस्तक डिजिटल राजनीति : एआई युग में अवसर और परिवर्तन का विमोचन गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित यूनिवर्सल बुक सेलर्स में शाम 4 बजे।
धरना प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का धरना प्रदर्शन हजरतगंज स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर सुबह 10 बजे।
विरोध मार्च
भाकपा माले के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च दोपहर 1 बजे।
पुस्तक विमोचन
पुस्तक म्यूरलेज का विमोचन गोमतीनगर स्थित होटल ताज में दोपहर 3 बजे।
कवि सम्मेलन
नव आरंभ फाउंडेशन की ओर से नवरस कवि सम्मेलन एवं पुस्तक चिकुलझिंगा और बनारस का विमोचन गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी में शाम 6 बजे।
सम्मान समारोह
बप्पा श्रीनारायण मिश्र महाविद्यालय केकेवी में संस्थापक दिवस पर हवन-पूजन व मेधावियों का सम्मान महाविद्यालय परिसर सुबह 9:30 बजे।