फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेला
विज्ञापन


लखनऊ विवि में गोमती पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से। लेखक चंद्रभूषण सिंह की पुस्तक ''साहित्य की बोली स्वतंत्रता का अमृत'' पर चर्चा दोपहर 2:30 बजे। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति शाम 6 बजे से।

पुस्तक पर चर्चा

लखनऊ बायोस्कोप की ओर से लेखिका कमर रहमान की पुस्तक ‘उफक’ के चयनित अंश की प्रस्तुति जेसी बोस रोड, कैसरबाग में शाम 6:30 बजे से। यह पुस्तक उनकी यात्राओं, शोध कार्यों व विविध संस्कृतियों का विस्तृत विवेचन प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन


गोष्ठी

सनातन महापरिषद भारत की ओर से वृंदावन कॉलोनी स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में ''सनातन धर्म का विस्तार बनाएगा भारत को विश्वगुरु'' विषय पर बैठक गोष्ठी दोपहर 12:30 बजे।
विज्ञापन


मैराथन

एमिटी भाग इंडिया के तहत मैराथन वृंदावन योजना स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 6 बजे।

पितरों का तर्पण

नगर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहीद पितृ श्रद्धा नमन कार्यक्रम के तहत शहीद पितरों का तर्पण अनुष्ठान शहीद स्मारक पर पूर्वाह्न 11:30 बजे।

अभियान

फिट इंडिया की ओर से स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग प्रचार अभियान गोमतीनगर के प्रत्यन भवन से सुबह 7 बजे।

सम्मेलन

नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का राज्य स्तरीय सम्मेलन लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराज अंबेडकर सभागार में सुबह 11 बजे।

सम्मान

भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह राजाजीपुरम स्थित मुख्यालय सभागार एफ-2136 में सुबह 11 बजे से।

समारोह

भारत विकास परिषद की ओर से संस्कृति माह समापन समारोह गोमतीनगर के उर्दू अकादमी में शाम 5 बजे।

चंडी पाठ

कालीबाड़ी मंदिर ट्रस्ट की ओर से घसियारीमंडी कैसरबाग में महिषासुर मर्दिनी का मंचीय कार्यक्रम शाम 7:30 बजे।

स्थापना दिवस

भारत रक्षा दल ट्रस्ट की ओर से 29वां स्थापना दिवस समारोह गांधी भवन में दोपहर दो बजे से।

शिविर

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे।

बैठक

अखिल भारतीय कोली-कोरी समाज की ओर से अंबेडकर महासभा के सभागार में कार्यकारिणी बैठक दोपहर 12 बजे से।

ओणम
केरला समाजम की ओर से गोमतीनगर के सीएमएस ऑडिटोरियम में ओणम कार्यक्रम सुबह 11 बजे से।

प्राइड राइड

ट्रांसजेंडर की ओर से प्राइड राइड का शुभारंभ 1090 चौराहे से दोपहर 2 बजे।

कोर्स पर चर्चा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से स्टेट लेबल रेफ्रेशर कोर्स पर चर्चा रिवर बैंक कॉलोनी में सुबह 9 बजे से।

खेल

श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में लाला धूमीराम मेमोरियल ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता गोमती तट स्थित सेज क्रिकेट एकेडमी में शाम 5 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें