फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेला
विज्ञापन


बलरामपुर गार्डन में लगे पुस्तक मेला में अनागत साहित्य संस्थान की ओर से पुस्तक विमोचन सुबह 11 बजे। दौलतदेवी स्मृति संस्थान का कार्यक्रम अपराह्न 12:30 बजे। लेखक भगवान स्वरूप कटियार की पुस्तक पर चर्चा अपराह्न 2 बजे। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से संगोष्ठी अपराह्न 3:30 बजे। अच्छे स्वास्थ्य के 51 नुस्खे कार्यक्रम शाम 4:30 बजे। दलित स्त्री लेखन और वर्तमान विषय पर गोष्ठी शाम 5:30 बजे। आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति संस्था की ओर से काव्य गोष्ठी शाम 7 बजे।

सम्मेलन

डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ अयोध्या रोड पर अनौरा कला, (चिनहट) स्थित गोल्डेन ब्लॉसम रिजाॅर्ट में शाम 5:30 बजे।

सम्मान

नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से गोल्डन गाला अवार्ड-2025 का आयोजन विराजखंड, गोमतीनगर के होटल क्लासियो कलेक्शन में शाम 4 बजे।

संगीत संध्या

सावरकर विचार मंच की ओर से ''''क्रांतिपथ का वीर'''' शीर्षक पर संगीतमयी संध्या का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में शाम 5:30 बजे।

गोष्ठी

साझी दुनिया की ओर से लोक या तंत्र: मीडिया किसका विषय पर गोष्ठी निशातगंज के कैफी आजमी एकेडमी में दोपहर 3:30 बजे।

सम्मान

नेशनल पीजी कॉलेज में सीबी गुप्ता नेशनल श्री सम्मान का आयोजन कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे। शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहेंगे।

मीट

सीएसआईआर-एनबीआरआई की ओर से मीडिया राउंड टेबल मीट का आयोजन संस्थान परिसर के ग्लेडियस कांफ्रेंस हॉल में दोपहर 2 बजे।

खेल

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग का आयोजन ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।

राज्य सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में शाम पांच बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें