फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान कैंप
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से हुए महिला लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप के बाद उससे संबंधित आगे की प्रक्रिया को समझने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ फिटनेस सेंटर में समाधान कैंप दोपहर 12 से 3 बजे तक। काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन सत्र दोपहर 12 से 2 बजे।
खाद्यान्न वितरण

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण पहले सत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक। दूसरे सत्र में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक।
विज्ञापन


दीक्षांत

लखनऊ विश्वविद्यालय का 68वां दीक्षांत समारोह विवि के कला संकाय में सुबह 11:30 बजे से।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह संस्थान के कलामंडपम् प्रेक्षागृह में अपराह्न 03 बजे से।

आर्ट गैलरी

तीन कलाकारों (त्रिवेणी) की आर्ट गैलरी का उद्घाटन अलीगंज डाकघर के पास सेक्टर-बी-9 स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में शाम 05:30 बजे।

विमोचन

लेखक अमिताभ कुमार की नई कृति कुंभ डायरीज एक शोध ग्रंथ का विमोचन राष्ट्रीय पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन में शाम 4:30 बजे।

श्रद्धांजलि सभा

पर्वतीय महापरिषद की ओर से पं. गोविंद बल्लभ पंत का 138वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा बीरबल साहनी मार्ग के पर्वती सांस्कृतिक उपवन में 11 बजे।

कथा

चांसलर क्लब आशियाना स्थित वेदांत सत्संग आश्रम में अनंतश्री महामंडलेश्वर स्वामी अभयनानंद सरस्वती जी महाराज की कथा किष्किंधा कांड में रामकथा शाम 4 बजे से।

मासिक सभा
अवध लेडीज क्लब की मासिक सभा में पितृपक्ष की प्राचीन परंपरा क्यों और कैसे विषयक गोष्ठी व निर्गुण भजनों से पितरों को श्रद्धांजलि क्लब सभागार में शाम 4 बजे से।

संवाद

जिला प्रशासन की ओर से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के तहत विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों और शिक्षकों से संवाद एकेटीयू परिसर में सुबह 11:30 से 1:30 तक। व्यवसाय एवं उद्यमी संवाद गोमतीनगर स्थित आईजीपी में शाम 4 से 5:30 बजे तक।
विज्ञापन


महफिल

पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत पर तंजीमे मिल्लत की ओर से महफिल बड़ा इमामबाड़ा में दोपहर 1 बजे।

प्रदर्शन

तंजीमे मिल्लत की ओर से जुलूसे मदहे सहाबा निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन बड़ा इमामबाड़ा में दोपहर 3 बजे।

ज्ञापन

महानगर रेडियो मुख्यालय के प्रधान परिचालक अभ्यर्थी मेडिकल की तारीख तय होने में विलंब व अनदेखी की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ज्ञापन देंगे सुबह 10 बजे।

खेल

राष्ट्रीय जूनियर व यूथ पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बिजनौर रोड स्थित ओमैक्स सिटी स्थित जीके हाई परफार्मेंस सेंटर में दोपहर एक बजे से।

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग का आयोजन ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।

राज्य सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह दस बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें