रामकथा
सीतापुर रोड स्थित त्रिवेणीनगर द्वितीय के प्राथमिक विद्यालय ग्राउंड में रामकथा शाम 4:30 बजे।
महाआरती
सनातन महासभा की ओर से 142वीं आदि गंगा मां गोमती की महाआरती झूलेलाल वाटिका तट पर शाम 6:30 बजे।
ज्ञापन
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश की गल्ला मंडियों में व्याप्त समस्याओं के संबंध में गोमतीनगर स्थित राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक को ज्ञापन सौंपेगा सुबह 11 बजे।
सेमिनार
विमेंस हेल्थ एंड वेलबीइंग : इमरजिंग कंसर्न एंड चैलेंजेज विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार बीएसएनवी पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे।
संगोष्ठी
बेनहर्स फोरम फॉर थियेटर आर्ट की ओर से गोमतीनगर के होटल कसाया इन में संगोष्ठी शाम 4 बजे।
खेल
एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संगठन-2025 सुबह 10:30 बजे से।
राष्ट्रीय जूनियर और यूथ पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप बिजनौर रोड स्थित ओमैक्स सिटी स्थित जीके हाई परफार्मेंस सेंटर में दोपहर दो बजे से।
ला-मार्टीनियर फुटबाॅल लीग का आयोजन ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।
प्रदर्शन
किसान मजदूर व्यापारी विकास फाउंडेशन की ओर से हरदोई के किसान की हत्या के विरोध में प्रदर्शन आशियाना स्थित ईको गार्डन पार्क में दो बजे।