प्रशिक्षण
भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से विशेष प्रशिक्षण अकादमी परिसर में दोपहर 12 बजे।
पौध वितरण
मेरी प्यारी गौरैया संरक्षण समिति की ओर से पौध वितरण आगरा एक्सप्रेसवे स्थित मोहान रोड ड्रीम चिल्ड्रेन एकेडमी में सुबह 9 बजे।
भजन संध्या
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से भजन संध्या गोमती नदी किनारे झूलेलाल वाटिका में शाम 7 बजे।
समारोह
भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद की ओर से भाषा उत्सव व सम्मान समारोह इंदिरा नगर स्थित ए ब्लाक कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे।
कथा
गौड़ीय मठ की ओर से श्रीमद्भागवत कथा मोती नगर में शाम 4 बजे।
खेल
केंद्रीय विद्यालय की अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता मो. शाहिद स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
आइटा टेनिस चैंपियनशिप विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में सुबह नौ बजे से।
ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग का शुभारंभ ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।