फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गजलों और कविताओं से महकी अवध की शाम

Sun, 31 Aug 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तकी मीर फाउंडेशन की ओर से उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में शनिवार को जन गण मन कार्यक्रम में शायर
विज्ञापन
लखनऊ। तकी मीर फाउंडेशन की ओर से उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में शनिवार को जन गण मन कार्यक्रम में शायरों व कवियों ने कलाम से अवध की शाम रोशन की। गीतकार अमित श्रीवास्तव की पुस्तक तुम आओगे ना का विमोचन किया गया। अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद बिलाल नूरानी ने की। अकमद बलरामपुरी, उद्यमशीलता कौशल विकास के प्रमुख सचिव डाॅ. हरिओम, डॉ. मालविका हरिओम, डॉ. तारिक कमर, पंकज प्रसून ने कलाम व कविताएं पेश कीं। संयोजक इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी इमरान खान ने मेहमानों का स्वागत किया। समाज सेवी रिजवान बिल्डर, ऋषभ श्रीवास्तव, अब्दुल रज्जाक, बाबा चौधरी, मानव शर्मा समेत अन्य को चिकित्सा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें