लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में सम सेमेस्टर की कक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। 25 दिसंबर को विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में 28 दिसंबर को पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एक से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। विषम सेमेस्टर की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं का परिणाम 10 जनवरी तक घोषित कर दिया जाएगा।
18 जनवरी को विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल भ्रमण पर ले जाया जाएगा। 28 फरवरी को बजट कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। तीन से आठ मार्च के बीच चंद्रभानु गुप्ता टूर्नामेंट एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 17 अप्रैल को मेधा सम्मान में होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 24 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 15 जून तक इनका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।