फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भी लागू हो सकता है 'इवेन-ऑड' फार्मूला

Wed, 09 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए इवेन व ऑड नंबर की गाड़ियों को अलग-अलग दिन सड़कों पर चलाने की इजाजत देने के फार्मूले पर यूपी सरकार की भी नजर है।
विज्ञापन


खुद परिवहन मंत्री यासर शाह कहते हैं कि यह एक नया फार्मूला है। इसकी कामयाबी देखनी होगी।

यदि यह कामयाब हुआ तो लखनऊ सहित सभी प्रदूषित शहरों में इसे लागू किया जा सकता है।

हालांकि यासर शाह यह भी कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि केजरीवाल का यह फार्मूला कामयाब हो पाएगा। यदि होता है तो यह अच्छी बात होगी क्योंकि दिल्ली को इसकी बहुत जरूरत भी है। वहां प्रदूषण की मात्रा काफी अधिक है।

उन्होंने कहा कि जहां तक उनका मानना है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को इतना अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए कि जिससे इस तरह के उलटे-सीधे फार्मूले को लागू करने की जरूरत ही न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें