फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वारदात के बाद भी नहीं जागा शिक्षा विभाग, जांच के लिए नहीं पहुंचे अफसर

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। इंदिरानगर स्थित किड्जी स्कूल की वैन में मासूम से दुष्कर्म के संवदेनशील जैसे मामले में शिक्षा विभाग की संवेदनहीनता सामने आई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने स्कूल के बारे में जानकारी तो ली, पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण तक नहीं मांगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच होगी। सोमवार को सह निरीक्षक मनीषा द्विवेदी को स्कूल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में भी शिक्षा विभाग की सुस्त कार्यवाही सवालों के घेरे में है। शनिवार को विभाग की ओर से कोई टीम स्कूल नहीं भेजी गई।

छात्रा की मां का आरोप है कि विभाग की धीमी कार्यवाही से संभव है कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हटा दी जाए। उन्होंने कहा कि वह शिकायत लेकर स्कूल गई थीं। जांच टीम फुटेज देखती है तो उन्हें इसका सुबूत भी मिल जाएगा।
विज्ञापन




आरोपी के घर से वैन बरामद, बच्ची का हुआ बयान

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्कूल वैन को पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरिफ के घर से बरामद किया। जल्द इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। डीएनए के कुछ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची की मां का भी बयान दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान में बच्ची ने आरोपी आरिफ की गलत हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। एसीपी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द केस में चार्जशीट दाखिल की जाए। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अपील भी की जाएगी। घटना के बाद से खौफजदा बच्ची स्कूल नहीं गई है। परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बच्ची को उसी स्कूल में भेजने पर परिजनों ने अभी फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें