फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौथा एसटीपी बनने के बाद भी निर्मल नहीं हो पाएगी गोमती

विज्ञापन
गोमती की हालत।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में चौथा 50 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन उसके बाद भी गोमती निर्मल नहीं हो पाएगी, क्योंकि करीब 120 एमएलडी सीवर फिर भी सीधे नदी में जाएगा। ऐसे में अब नई कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसमें नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर पंपिंग स्टेशन व अन्य कार्य शामिल किया जाएंगे। इसको लेकर चार नवंबर को मुख्य सचिव की अगुवाई में उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन


शहर की जल निकासी वाले 26 नाले पहले गोमती में गिरते थे। इन्हें बीते कुछ वर्षों में बंदकर भरवारा और दौलतगंज एसटीपी से जोड़ा गया, मगर सात बड़े नाले अब भी सीधे गोमती में गिरते हैं। इनमें चार नाले पुराने शहर के क्षेत्र के हैं और तीन नाले नए क्षेत्र के।
जल निगम के अफसर कहते हैं कि शहर का दायरा बढ़ने और नई कॉलोनियां विकसित होने से नाले बढ़ गए हैं। ये नाले मौजूदा एसटीपी से नहीं जुड़े हैं और सीधे गोमती में गिर रहे हैं। इससे नदी प्रदूषित हो रही है। नालों के सीधे नदी में गिरने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कई बार आपत्ति कर चुका है। इसके बाद शहर में तीन नए एसटीपी बनाने की योजना बनी, जिसमें बरीकला, लोनीपुरवा व घैला शामिल है। इनमें से लोनीपुरवा में अब 50 एमएलडी का नया एसटीपी का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शहर में अभी हैं तीन एसटीपी

अभी शहर में निकलने वाले सीवर और नालों के गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए शहर में तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इनमें एक गोमती नगर विस्तार क्षेत्र के भरवारा, दूसरा पुराने लखनऊ के दौलतगंज और तीसरा लोहिया पथ पर हैदर कैनाल पर बना है। शहर में अभी करीब 790 एमएलडी सीवर और नालों का पानी निकलता है और ट्रीटमेंट प्लांट सिर्फ 520 एमएलडी के ही है। ऐसे में 270 एमएलडी सीवर बिना शोधित हुए सीधे गोमती नदी में जा रहा है। जब लोनीपुरवा का चौथा एसटीपी शुरू हो जाएगा तो भी 220 एमएलडी सीवर निस्तारण के लिए एसटीपी की जरूरत पड़ेगी।
गोमती को निर्मल करने की यह है योजना

- दौलतगंज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में 42 एमएलडी का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना और पाटा नाला, सरकटा नाला और नगरिया नाला पंपिंग प्लांट का सुदृढ़ीकरण करना।
- भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में दो एमपीएस (मास्टर पंपिंग स्टेशन) लगाना।
- सात नए नालों का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ना और एक एमपीएस (मास्टर पंपिंग स्टेशन) लगाना।
- बिजनौर में 80 एमएलडी क्षमता का एसटीपी व दो एमपीएस (मास्टर पंपिंग स्टेशन) का निर्माण।
- कुकरैल नाले के पानी को शोधित करने के लिए 40 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाना है
- मस्तेमऊ में 100 एमएलडी क्षमता का एसटीपी
- घैला में 80 एमएलडी का एसटीपी

Iनए एसटीपी से फैजुल्लागंज अपस्ट्रीम व डाउन स्ट्रीम और महेशगंज नाले को जोड़ा जाएगा। इससे गोमती नदी का प्रदूषण कम होगा। निर्माण शुरू हो चुका है। 18 महीने में यह तैयार हो जाएगा। बाकी जो नए एसटीपी बनने हैं, उनके लिए शासन में कार्ययोजना रखी जाएगी।I
विज्ञापन

I- सरोज कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज, जल निगमI

गोमती की हालत।

गोमती की हालत।

गोमती की हालत।

गोमती की हालत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें