लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के शिक्षक (सहायक अध्यापक) व जीआईसी प्रवक्ता के 520 पदों पर चयनित अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन के बाद भी भटक रहे हैं। वर्ष 2018 की इस भर्ती के अभ्यर्थियों को परिणाम आने के बाद अब तक तय संस्थान में नियुक्ति नहीं मिल पाई है। नाराज अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।
अभ्यर्थियों के मुताबिक दिसंबर 2024 में उन्हें विद्यालय आवंटन कर दिया गया था। फिर भी अब तक तैनाती नहीं मिली। जब तक नियुक्ति नहीं मिलेगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।
निशी सिंह, सुजाता सिंह, रेणु सिंह, प्रियंका दीक्षित, नाजनीन, साइन जहां, शिवानी शर्मा, विंदू मौर्य, कोमल, शिखा साधना, ममता, रंजू, श्वेता, शिखा, स्नेहलता, रिशु सिंह, श्याम नारायण सहित सैकड़ों अभ्यर्थी धरने पर बैठे।