लखनऊ। पीजीआई की वृंदावन योजना निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार दिलीप कुमार गुप्ता के घर हुई चोरी का अब तक खुलासा न होने से इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन के लोगों ने रविवार को पीजीआई थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
संगठन के जिला अध्यक्ष एमपी मिश्र के मुताबिक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। संगठन के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने व चोरी किया गया सामान बरामद किए जाने की मांग की है। 25 दिसंबर को दिलीप कुमार के घर से चोर ताला तोड़कर लोडर में सामान भरकर ले गए थे। घटना के वक्त वह परिवार के साथ कानपुर गए थे।