पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपित उसे फोन कर और कुछ लोगों के माध्यम से जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। घटना के बाद से पीड़िता और उसका पूरा परिवार आरोपित की धमकी से दहशत में है। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।