फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने के लिए शोहदे ने लड़की को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 26 Nov 2020 01:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के विभूतिखण्ड में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने के लिए शोहदे अंकुर शर्मा ने पीड़िता को बीच सड़क रोककर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने अंकुर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि दोनों पूर्व परिचित हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती देहरादून की है और यहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई व नौकरी कर रही है। आरोपी से उसका पुराना परिचय है। युवती का आरोप है कि आठ जुलाई को मल्हौर निवासी अंकुर शर्मा ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। चीख-पुकार सुनकर लोग आए तो अंकुर भाग गया। पीड़िता ने विभूतिखण्ड थाना में अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता का कहना है कि मंगलवार दोपहर वह सहेली के साथ काम से जा रही थी तभी रास्ते मे अंकुर मिल गया। उसने का रास्ता रोकने की कोशिश की। पीड़िता उससे बचकर आगे निकल गई। अंकुर उसका पीछा करने लगा और तखवा चौराहा के पास उसे रोक लिया। उसने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता ने मना किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि अंकुर ने उससे बीच सड़क पर अभद्रता भी की जिस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। सरेराह युवती से अभद्रता होते देख लोगों का मजमा जुट गया। भीड़ देखकर अंकुर भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकुर को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें