लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों में शिक्षकों ने पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब दो केंद्रों में 19,342 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। अभी तक 10वीं और 12वीं की पांचों केंद्रों में 5,76,449 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमतीनगर में हाईस्कूल की सभी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।
दो केंद्र राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज व राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में इंटर की 19,342 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच बाकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को पूरा हो जाएगा।