फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 73.22 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की 73.22 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। विज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषय का मूल्यांकन हो चुका है। राजधानी सहित सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली के 23 केंद्रों पर कॉपियां जांची जा रही है। लखनऊ में 398,896 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 167,055 कॉपियों को जांचना बाकी है।
मंडल कार्यालय के कंट्रोल रूम से जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की। बुधवार को 2,80,662 कॉपियों को जांचा गया। अभी तक कुल 16,86,437 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि ए अप्रैल है। जेडी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर बाकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय में पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

छह जनपदों में मूल्यांकन के लिए जेडी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन की निगरानी हो रही है। कंट्रोल रूम प्रभारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस बार रिकार्डिंग भी की जा रही है। कोई शिक्षक कॉपी घर न ले जाने पाए इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें