फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस को चकमा देकर मुख्य आरोपी अधिवक्ता ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कोर्ट परिसर में 21 जुलाई को दो सगे भाइयों की हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी अधिवक्ता सौरभ वर्मा ने शनिवार को पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी एसीजेएम शैलेश सिंह ने उसे तीन अगस्त तक जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सौरभ, हर्षित पांडेय, यश पांडेय, अभय प्रताप वर्मा और 50 अज्ञात अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इस बीच सौरभ ने पुराने हाईकोर्ट में सरेंडर कर दिया। अन्य आरोपी अब भी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस की चार टीमें इनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

एक नजर में मामला
तालाब गगनी शुक्ल निवासी शाकिर 21 जुलाई को जमीन के मुकदमे की पैरवी करने जिला कोर्ट पहुंचे थे। वहां अधिवक्ता सौरभ, हर्षित पांडेय, यश पांडेय, अभय प्रताप वर्मा और 50 अज्ञात ने बंधक बनाकर उनकी हत्या का प्रयास किया था। अगले दिन शाकिर के भाई आसिफ पैरवी के लिए पहुंचे तो सौरभ और उसके साथियों ने उन्हें भी कोर्ट रूम परिसर में पीटकर मरणासन्न कर दिया था। दोनों भाइयों ने आरोपियों के खिलाफ वजीरगंज थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


-

अधिवक्ता करें अराजकता तो यहां करें शिकायत
अधिवक्ताओं की अराजकता से परेशान लोगों की सुनवाई के लिए डालीगंज स्थित जेसीपी एलओ के दफ्तर परिसर में कमरा नंबर-36 में विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यहां आकर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसकी सुनवाई प्रभारी दरोगा रामेश्वर तिवारी करेंगे। मोबाइल नंबर 9454634500 पर दफ्तर आए बिना भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें