फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, मौत

Sun, 14 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र में शनिवार को किशोर के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। किशोर खेत से घर साइकिल लाने जा रहा था। इसी दौरान पेड़ गिर गया। मानपुर मजरे अतरहर गांव निवासी संतोष कुमार की कोरोना काल के दौरान 28 अप्रैल 2021 को मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सुमन सब्जी का धंधा कर परिवार चलाती है। सुबह वह बेटे शिवम (14) के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। सब्जी तोड़ने के बाद शिवम साइकिल लाने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के हरिराम का यूकेलिप्टस का पेड़ काटा जा रहा था। उधर से गुजरते समय पेड़ शिवम पर आ गिरा। इससे शिवम् का सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय हरचंदपुर के पास किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

किशोर कंपोजिट विद्यालय लल्लाखेड़ा में कक्षा आठ का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ घर पर मां के साथ खेती और सब्जी बिक्री में हाथ बंटाता था। किशोर की मौत से मां सुमन, बाबा छोटेलाल, बहन अंजना, शिवानी व जैली तथा भाई शुभम, शिवांश का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें