फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, साढ़े 10 घंटे तक प्रभावित रहे एक हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के चार नंबर चौराहे के पास डिवाइडर पर लगा यूकेलिप्टस का एक बड़ा हिस्सा रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे बिजली का तार टूट गया, जिससे अलकापुरी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। साढ़े 10 घंटे के बाद अपराह्न चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब एक हजार लोग प्रभावित हुए। वहीं, बिजली जाने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही जीपीआरए उपकेंद्र के अवर अभियंता विशाल चौधरी टीम के साथ पहुंचे और पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद बिजलीकर्मियों ने लाइन की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें