फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसों में बंपर भीड़, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, रेंग-रेंगकर चलीं बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस में भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षाबंधन पर बसों में बंपर भीड़ रही। लखनऊ के चारों बस अड्डों से चलने वाली बसों में पैर रखने भर की जगह नजर नहीं आई। वहीं सड़कों पर भयंकर ट्रैफिक रहा। इसके चलते बसों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। घंटों में पूरे होने वाले सफर में पूरा दिन लग गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके सहयात्री को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई थी, जो रविवार को भी जारी रही। इसके चलते बसों में महिलाओं के साथ पुरुषों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन पर शहर के चारों बस अड्डों कैसरबाग, अवध, चारबाग व आलमबाग बस अड्डे से चलने वाली बसें खचाखच रहीं। आलम यह रहा कि बसें आतीं और गेट खुलने से पहले ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती। देखते ही देखते बसें यात्रियों से भरकर रवाना हो जातीं। बसों के आने व यात्रियों के रवाना होने का यह सिलसिला शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक जारी रहा। रविवार को भी भीड़ रही।

दो घंटे के सफर में लग गए छह घंटे
शनिवार को सड़कों पर भयंकर जाम भी लगा रहा। कैसरबाग से सीतापुर रवाना होने वाली बसों को कैसरबाग, मड़ियांव, बीकेटी, सिधौली सहित पूरे रूट पर जाम मिला, जिससे दो घंटे के सफर में छह-छह घंटे लग गए। ऐसे ही लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी आदि रूटों पर चलने वाली बसों में भी घंटों के सफर में पूरा-पूरा दिन लग गया।
विज्ञापन

अफसर मैदान में उतरे, संभाला मोर्चा
रोडवेज बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर अफसरों ने मोर्चा संभाला। चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जहां जीआरपी व आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग व अवध बस अड्डों पर शिफ्टवार ड्यूटी लगाई।

रोडवेज बस में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें