फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के शेरों को अखिलेश देंगे फाइव स्टार होटल की सुविधा

Fri, 21 Feb 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी में शेरों के लंच की व्यवस्था में हर दिन एक कुंतल से ज्यादा गोश्त की खपत रहेगी।
विज्ञापन


इमरजेंसी व्यवस्था के लिए ही सही, इतने भारी भरकम स्टाक को रखने के लिए छोटे-मोटे फ्रिज नहीं भारी भरकम क्षमता वाले डीप फ्रीजर को प्रयोग में लाया जाएगा।

बहुत कुछ वैसा ही जैसा कि अक्सर फाइव स्टार होटलों के किचनरूम में रहता है। डीप फ्रीजर की क्षमता और उसकी मौजूदगी को लेकर टीम के विशेषज्ञों ने आला अधिकारियों को रिपोर्ट दी है।

विभाग यहां खपत से दोगुनी क्षमता का डीप फ्रीजर रखने की कवायद में जुटा है। सफारी में शेरों को लांच किए जाने के पहले कदम की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

सफारी में शेरों के रहन-सहन के क्या इंतजाम हैं, शेर कैसे रहेंगे, हर दिन वे किन इंतजामों से दो-चार होंगे।

इसके निरीक्षण के लिए लखनऊ जू से गई आला अधिकारियों की टीम ने सफारी से लौटकर बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों को रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में टीम ने सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में रहने वाले शेरों के बुनियादी इंतजामों की तैयारियों को वर्तमान में उनके मौजूदा हालातों के आधार पर चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम बुधवार दोपहर प्रोजेक्ट से जुड़े आला अधिकारियों के आदेश पर आनन-फानन में लखनऊ जू से भेजी गई थी।

टीम के इस प्रकार वहां जाने से कयास लगाए जा रहे हैं, जल्द ही सफारी में बब्बर शेरों की हलचल होने की तैयारी है।

टीम में लखनऊ जू से निदेशक अनुपम गुप्ता, उपनिदेशक-वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और जू के लॉयन स्पेशलिस्ट कीपर मुबारक अली इटावा लॉयन सफारी गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें